चॉकलेट दिलाने ले गया मकान मालिक का बेटा और दोस्त मां को बताते हुए रो पड़ी मासूम

ग्वालियर।
ग्वालियर में करीब 3 साल की बच्ची से कार में गंदी हरकत का मामला सामने आया है। मकान मालिक का बेटा उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था। साथ में उसका दोस्त भी था। मासूम जब घर लौटी तो सहमी थी। मां उसे खाना खिलाने पहुंची तो वह दर्द से रोने लगी। मां ने उससे पूछा तब घटना का पता चल सका।
घटना डबरा में मंगलवार की है। मां ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को बच्ची को डबरा से ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में लाया गया है। यहां उसका मेडिकल हुआ है। उसे जांच के लिए भर्ती किया है।
एएसपी ग्वालियर देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों आकाश गुप्ता और लव जाट के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
——————————
किराए से रहता है कानपुर का परिवार
कानपुर देहात निवासी 35 वर्षीय युवक अपनी पत्नी, आठ साल के बेटे और 2 साल 11 माह की बेटी के साथ डबरा में किराए पर रहता है। बच्ची का पिता हाईवे पर पेट्रोलिंग करता है। मंगलवार दोपहर मां किचन में खाना बना रही थी और उनके बच्चे सामने रूम में बेड पर कार्टून देख रहे थे। तभी मकान मालिक का बेटा आकाश गुप्ता और उसका दोस्त लव वहां पहुंचा और बच्ची को अपनी कार में घुमाने और चॉकलेट दिलाने की कहकर ले गया।
————————————–
आधे घंटे कार में घुमाने के बाद लौटे
दोनों आरोपी आकाश गुप्ता और लव बच्ची को दोपहर 12.30 बजे कार में ले गए थे, जबकि उसे 1 बजे लेकर वापस लौटे। इस 30 मिनट में उन्होंने बच्ची के साथ सभी प्रकार की क्रूरता की। साथ ही उसे धमकाकर घर वापस छोड़ गए। बच्ची जब गई थी तो खुश थी, लेकिन लौटते समय वह सहमी हुई थी। बच्ची ने बताया कि आकाश भैया और उनके दोस्त ने कार में गंदी हरकत की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देखे मां ने पति को सूचना दी और शाम को बच्ची को लेकर थाना पहुंचे।
———————————————-
मां को रोता देख आंसू पोंछती रही मासूम
थाने में जब बच्ची की मां उसके साथ हुई गंदी हरकत के बारे में महिला पुलिस अधिकारियों को बता रही थी तो उसके आंसू निकल रहे थे। गोद में बैठी पीड़ित बच्ची को यह भी नहीं पता था कि उसके साथ क्या हुआ है। इन सबसे अनजान मासूम अपनी रोती मां के आंसू पोंछती हुई नजर आई। मां-पिता को उदास देखकर वह भी रोने लगती हैं। 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी आकाश गुप्ता और लव जाट फरार हैं।
————————————————–
बच्ची और मां के बयान की वीडियोग्राफी की
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डबरा जितेंद्र नागाइच, सीएसपी किरण अहिरवार और महिला थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन को बुलाया। अधिकारियों ने बच्ची और उसकी मां के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए। बच्ची ने पुलिस अफसरों के सामने भी कार में अपने साथ हुई घटना को बयां किया है।