महात्मा गांधी के पड़पोते ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल

शुक्रवार १८ नवंबर का दिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 72वां दिन है और इस दिन महाराष्ट्र में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बने । कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तसवीरें भी शेयर की गयी है और ट्वीट किया गया की “इतिहास गवाह है…संकट में घिरे देश को बचाने के लिए गांधी-नेहरू हमेशा साथ आए हैं।