युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का खेल विभाग 10 से 31 मार्च तक ‘खेलो इंडिया दस का दम’ टूर्नामेंट आयोजित करेगा

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का खेल विभाग 10 से 31 मार्च तक ‘खेलो इंडिया दस का दम’ टूर्नामेंट आयोजित करेगा, जो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 मनाने के तहत आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए इस तरह की खेल पहल की जा रही है और केंद्रीय मंत्रालय ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कुल 50 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर 10 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस टूर्नामेंट में 10 खेल शामिल हैं जो कि देश के 10 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। लगभग 15000 महिला एथलीट इसमें भाग लेंगी।