सागर जिले के खुरई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

सागर जिले के खुरई  में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के चार दिन बाद दुल्हन मायके चली गई और अपनी पति पर दहेज में पल्सर मांगने का आरोप लगाते हुए दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद दूल्हा खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी दुल्हन सुहागरात के दिन ही अपने प्रेमी से बात कर रही थी, पूछने पर वह भड़क गई। उन्होंने दुल्हन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुल्हन ने उसके साथ मारपीट तक की थी. फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

दूल्हे अभिषेक अहिरवार ने खुरई थाना क्षेत्र के थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी दुल्हन सुहागरात पर अपने प्रेमी के साथ बात कर रही थी और जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो वह हिंसक हो गई। उसने अपने पिता को फोन किया, झूठी कहानी सुनाई और अपने मायके चली गई। इसके साथ ही पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराने पर दुल्हन  अपने साथ  ढाई लाख के गहने अपने साथ ले गई।