भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज दिनांक 28 मार्च को महानगर के प्रत्येक मंडल में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने दी ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 28 मार्च को महानगर के प्रत्येक मंडल में बाइक रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भिंड भाजपा जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण कुलश्रेष्ठ, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, युवा मोर्चा प्रभारी विनय जैन आदि वरिष्ठ नेता अतिथि के तौर पर विभिन्न मंडलों में बाइक रैली में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा की बाइक रैली का मंडलश: रूट निम्नानुसार है
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह मंडल सायं 4 बजे दीनदयाल नगर गेट से प्रारंभ, महाराजा कॉम्प्लेक्स, शताब्दी पुरम चौराहा पटरी रोड धर्मवीर पेट्रोल पंप भिंड रोड पिंटो पार्क तिराहा, सूर्य मंदिर, रेजीडेंसी रोड, काल्पी ब्रिज 7 नंबर चौराहा पर समापन होगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे रामकृष्ण मंडल में बालभवन से प्रारंभ होगी जो रूपसिंह स्टेडियम होते हुए सिटी सेंटर एसपी ऑफिस, क्वालिटी होटल, सिल्वर स्टेट, यूनिवर्सिटी तिराहा, गांधीरोड, नेहरू कॉलोनी, सुरेश नगर चौराहा, पेट्रोल पंप,स्वामी विवेकानंद थाटीपुर चौराहा समापन होगा।
उन्होंने बताया कि सावरकर मंडल में प्रातः 10 बजे नदी गेट से प्रारंभ जयेंद्रगंज इंदरगंज चौराहा ओल्ड हाई कोर्ट लोहिया बाजार दाल बाजार इंदरगंज चौराहा अचलेश्वर मंदिर फ्लेग प्वाइंट रविशंकर हॉस्टल नाका चंद्रवदनी पॉलिटेक्निक चौराहा स्वामी विवेकानंद तिराहा पर समापन होगा।
कोटेश्वर मंडल में सायं 5:00 बजे उरवाई गेट से प्रारंभ शब्द प्रताप आश्रम मानसिक आरोग्यशाला डीआरपी लाइन बहोड़ापुर चौराहा सागर ताल रोड सागर ताल चौराहा राजवर माता मंदिर पर समापन होगा।
लक्ष्मीबाई मंडल में सायं 4:00 बजे कोटेश्वर मंदिर से प्रारंभ घास मण्डी किला गेट चौराहा लोहा मण्डी सेवा नगर फूलबाग चौराहा लक्ष्मीबाई समाधि पर समापन होगा।
उन्होंने बताया कि सायं 4:00 बजे वीर दुर्गादास राठौड़ मंडल में हजीरा चौराहा से प्रारंभ चार शहर का नाका भगवत सहाय कॉलेज यादव धर्म कांटा शमशान रोड सुभाष नगर तिराहा दुर्गादास प्रतिमा पुनः हजीरा चौराहा समापन होगा। स्वामी विवेकानंद मंडल सायं 4:00 बजे में राम मंदिर चौराहा से प्रारंभ दौलतगंज महाराज बाड़ा सराफा बाजार नई सड़क जनक गंज हेमू कालानी पर समापन होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा,ग्वालियर महानगर की बैठक मुखर्जी भवन में आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक को संबोधित […]