ग्वालियर – स्वामी विवेकानंद मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती चेतना तोमर ने शिन्दे की छावनी पर नवसंवत्सर एवं चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में 51 कन्याओं का पूजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी उपस्थित रहे। इस पवित्र अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी एवं श्रीमती चेतना तोमर ने कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया गया तद्परांत कन्याओं को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई।
कन्या पूजन कार्यक्रम में मनोज मुटाटकर, अमिता चंदेल, जयंती पाल, रीता अरोरा, सरिता त्रिपाठी, नीतू शर्मा, शशि व्यास, सरोज पाल, सुनीता यदुवंशी, नीता सिंघल सहित महिला मोर्चा की अनेक बहने उपस्थित रहीं।