आमजन के लिए प्रेरणादायक रहा देश की 96 प्रतिशत आबादी सुनती है मन की बात कार्यक्रम : जामवाल

ग्वालियर 30 अप्रैल। ग्वालियर जिले में रविवार को एक उत्सवी माहौल के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी बूथों और तीन विधानसभाओं के चिन्हित किए गए 100-100 स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को देखा एवं सुना। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 29 में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले खिलाडी, डॉक्टर, कलाकार, प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने प्रबुद्वजनों और कार्यकर्ताओं का शॉल श्रीफल के साथ सम्मान भी किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण इस देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी केवल देश को ही नहीं संपूर्ण विश्व को अपने विचारों से प्रभावित करते हैं और इस जनप्रिय कार्यक्रम को देश की 96 प्रतिशत आबादी सुनती है। उन्होंने कहा कि यह संस्करण लोगों को एक दूसरे से जुड़ने के साथ मिलजुल कर रहने, समाज को जागृत करने और सेवा के रूप में है।

अजय जामवाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जहां-जहां भी अपने भारत के लोग प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात का 100वां संस्करण सुन रहे हैं मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह उनके लिए बहुत प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल जी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं का शॉल श्रीफल के साथ सम्मान किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जीतू जिराती, संत रमेश लाल जी दादाजी धाम, पार्टी जिलाध्यक्ष  अभय चौधरी, विधानसभा संयोजक  विवेक जोशी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी  जवाहर प्रजापति, सतीश बोहरे, धर्मेंद्र राणा अमित जादौन महेंद्र श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुशवाह नरेंद्र मारकन, रमेश चंद्र सेन नरेश पुरुसवानी, दीपक जोशी गब्बर जाटव महेंद्र सचदेवा सुरेश लछवानी, संजय सपरा मोहित जोशी घनश्याम पेहरवानी, नितिन सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी  जय भान सिंह पवैया जी ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 231 चना कोठार कंपू पर प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

इस अवसर पर  जयभान सिंह पवैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी विश्व की एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने सीधे जनता से संवाद करके इतने विशाल राष्ट्र को ना केवल बांधे रखा, बल्कि जन-जन के हृदय में कोरोना जैसी विपत्ति के समय भी आत्मविश्वास को जगाया। जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मन की बात के शतकीय संवाद इस बात का उदाहरण है कि उन्होंने इसे अखंड बनाए रखा और सुदूर भारत की अनेकों प्रतिभाओं तथा भारत के प्राचीन गौरव के अज्ञात स्थानों तक का परिचय देश के सामने रखा। मन की बात ने सांस्कृतिक गौरव से तो जोड़ा ही युवाओं में नए आविष्कार करने की अद्भुत प्रेरणा दी, प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ता भारत और मोटे अनाज को अन्नश्री कहकर सम्मान देना यह अनूठी सोच है। इस अवसर पर पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन मंडल अध्यक्ष अमित बंसल कार्यक्रम प्रभारी नवीन अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित कर्नल प्रताप सिंह चौहान सेवानिवृत्त प्राचार्य रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट जय प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

सांसद विवेक शेजवलकर ने बूथ क्रमांक 98 माता वाली गली शिंदे की छावनी पर प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

इस अवसर पर  शेजवलकर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदीजी ने देशवासियों से सीधा संपर्क स्थापित करके, उन्हें अनेक विषयों पर न केवल जागरूक किया है, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया है। चाहे वह स्वच्छता का विषय हो, कोविड योद्धाओं को प्रोत्साहित करना हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रेरणा देना हो, मेक इन इंडिया की बात हो, या फिर जल संरक्षण का विषय हो, मोदीजी ने राजनीतिक विषयों को छोड़ कर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू पर अपनी बात बड़े प्रभावी तरीके से रखी है। 

पूर्व मंत्री  अनूप मिश्रा ने बूथ क्रमांक 247 अनूप मिश्रा निवास सिंधी कॉलोनी पर प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना। इस अवसर पर  योगेश शुक्ला पूर्व पार्षद सुजीत भदोरिया बंटी भदोरिया सुनील पांडे जनवेद चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

वरिष्ठ भाजपा नेता  वेद प्रकाश शर्मा ने बूथ क्रमांक 183 द्वारकापुरी खेड़ापति पर प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  जयप्रकाश राजोरिया ने बूथ क्रमांक 230 थाटीपुर परप्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

बीज निगम अध्यक्ष  मुन्नालाल गोयल ने बूथ क्रमांक 161 जनसंपर्क कार्यालय बारादरी परप्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

पूर्व साडा अध्यक्ष  जयसिंह कुशवाह ने बूथ क्रमांक 70 काल्पी ब्रिज कॉलोनी परप्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

 पूर्व विधायक  रमेश अग्रवाल ने बूथ क्रमांक 112 पाटनकर बाजार घर के पास प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

सभापति  मनोज तोमर ने बूथ क्रमांक 269 गुड़ा गुड़ी का नाका पर प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां संस्करण देखा व सुना।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने बूथ क्रमांक 57 राकेश पाठक जी का बाड़ा में प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम देखा व सुना। प्रधानमंत्री जी की मन की बात का 100 वा एपिसोड बूथ क्रमांक 57 पर देखा व सुना गया । भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश पाठक, राधेश्याम धाकड़, विजय पाठक, बूथ महामंत्री किशनलाल प्रजापति, दिलीप पाठक, बूथ अध्यक्ष मयंक प्रजापति, सुमित प्रजापति, दीपांशु प्रजापति, नैतिक पाठक, कुशल प्रजापति, समर्थ प्रजापति, राजेश गोस्वामी,वंशी लाल प्रजापति, प्रदीप गौड, गौरव गौड, भूपेंद्र गौड, अंकित किरार, रेखा प्रजापति, आरती प्रजापति, हरवंशी प्रजापति, ज्ञान प्रजापति, मीना प्रजापति, रामबेटी प्रजापति, कमलाबाई प्रजापति कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

युवा मोर्चा जिला प्रभारी विनय जैन ने मन की बात कार्यक्रम भूत क्रमांक 80 जनकगंज स्कूल में देखा और सुना इस अवसर पर पूर्व सभापति  गंगाराम बघेल भाजपा वरिष्ठ नेता हासानंद आहूजा रूप चंद जैन हरिओम सिंघल हेमंत चोपड़ा हिमांशु खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर उन्होंने पांच स्वच्छता दूतों का सम्मान भी किया

भारतीय जनता पार्टी शहीद‌ भगत सिंह मंडल के अंतर्गत सभी वार्डो के सभी बूथों पर बड़े ही उत्साह और प्रेरणा के साथ सुना गया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी शहीद‌ हेमू कालानी मंडल के अंतर्गत सभी वार्डो के सभी बूथों पर बड़े ही उत्साह और प्रेरणा के साथ सुना गया। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव ने दी।

पार्षद मोहित जाट ने बूथ क्रमांक 134 हजारा धर्मशाला में मन की बात कार्यक्रम को वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ देखा वह सुना