भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने निगम मुख्यालय पर दिया धरना 

 भाजपा सरकार ने इसी उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी कि प्रत्येक गरीब व पात्र व्यक्ति के रहने के लिए पक्का आशियाना हो, वहीं गरीब भी यहीं उम्मीद लगाए बैठें हैं कि उन्हें रहने के लिए सिर पर पक्की छत मिलेगीं। लेकिन सच तो यह हैं कि महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने फाइल को अपने आवास पर मंगवाकर कैद कर लिया है। जिसके कारण वर्क आर्डर जारी नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में फूटी कॉलोनी, डोंगरपुर, सिरोल, रामनगर के अनुसूचित जाति के लोगों को उजाड़ने का काम किया था। निगम में टेंडर होने के 2 माह बाद भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं और महापौर व विधायक मंडली अपने स्वार्थों के लिए कार्य में अवरोध पैदा कर रही है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल ने भाजपा झुग्गी झोपड़ी द्वारा कांग्रेस की महापौर के खिलाफ निगम मुख्यालय पर आयोजित विशाल धरने को संबोधित करते हुए कही।
कांग्रेस विधायक के संरक्षण में केदारपुर की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने एवं महापौर द्वारा केदारपुर की भूमि पर आवासीय कॉलोनी के विकास कार्यों में अवरोध करने के विरोध में आज सुबह 11 बजे भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में हजारों पीड़ित परिवारों ने नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया, जो कि दोपहर 2 बजे तक चला।
इस धरने पर भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जनवेद चौरसिया, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के संयोजक पारस जैन, भाजपा प्रदेश समिति सदस्य सुमन शर्मा, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीतेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत महेते, जबर सिंह गुर्जर, शिवसिंह यादव धर्मेन्द्र राणा, कनवर मंगलानी, प्रतीक तिवारी, संतोष गोडयाले, पार्षद बृजेश श्रीवास, रेखा त्रिपाठी, संजू परमार, जितेन्द्र कुशवाह, अनिल त्रिपाठी सहित भाजपा के सैकड़ों ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर सी.बी. प्रसाद एवं नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त आर.के. श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर पहुॅचकर ज्ञापन लिया।