प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने नयी जिम्मेदारी के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देकर संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा और इस दायित्व के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। आशीष अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। उसी क्रम में मीडिया टीम भी अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। नये नवाचार मीडिया टीम की प्राथिमकता रहेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजोरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा बांस शिल्प बोर्ड के चेयरमैन घनश्याम पिरोनिया, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, हेमलता बुधौलिया दीपक शर्मा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, राजू सेंगर विधानसभा संयोजक विवेक जोशी अरुण कुलश्रेष्ठ पूर्व जीडी अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, प्रतीक तिवारी प्रतीक शर्मा, गंगाराम बघेले, भानु प्रकाश जैन, उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पंजाब मेल से पहली बार ग्वालियर पहुंचे। जहां प्रथम ग्वालियर नगर आगमन पर रेल्वे स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल, मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात स्टेशन से वे वीरांगना लक्ष्मीबाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया । प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने नदी गेट गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेककर अरदास की।