हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी मिल सकती है

प्रदेश के ५० लाख पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी वाहन डीलर को मिल सकती है। परिवहन विभाग ने अपील के पहले सप्ताह में इसका दोबारा प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर शासन की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। शासन की मुहर लगने के बाद लोग अपने वाहनेां पर डीलर के यहां प्लेट लगवा सकेंगे। विभाग का तर्क है कि केंद्र सरकार के छह दिसम्बर २०१८ के आदेश के आधार पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा में पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था डीलर के माध्यम से की गई है। परिवहन विभाग ने अक्टूबर २०१४ में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने वाली कंपनी लिंक उत्सव का टेंडर रद्द कर दिया था। उसके बाद प्रदेश में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना बंद हो गई है। प्रदेश में अक्टूबर २०१४ से एक अप्रैल २०१९ के बीच के ५० लाख वाहन ऐसे हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नंबर नहीं है। इन वाहनों पर बाजार से साधारण प्लेट खरीदकर लगवाई है।