हत्या का बंदी फरार

15 दिन की पैरोल से वापस नहीं लौटा
तलाश में जुटी पुलिस
ग्वालियर। ग्वालियर जेल में हत्या के अपराध में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल जंप कर फरार हो गया हैं। घटना केंद्रीय जेल बहोड़ापुर की है। 15 दिन पहले बंदी पैरोल पर गया था लेकिन पैरोल खत्म होने पर वापस नहीं आया तो प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है।
जेल प्रहरी करण सिंह जादौन ने बहोड़ापुर थाना पुलिस से शिकायत की है कि भितरवार निवासी कमलेश पुत्र पन्नालाल बाथम हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में सजा काट रहा है। 26 अक्टूबर को उसे 50 हजार रुपए की जमानत पर 15 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 9 नवंबर को वापस आना था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आए तो उनकी जानकारी ली। जब बंदी वापस नहीं आया तो जेल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जेल प्रबंधक विदित सरवइया ने बताया कि पैरोल जंप कर फरार हुए एक बंदी हत्या और आर्म्स एक्ट में सजा काट रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी की जानकारी के लिए संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी है।
—————————————————-
बंदी की तलाश में जुटी पुलिस की
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि पैरोल जंप कर फरार हुए बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही फरार बंदी को पकड़ लिया जाएगा।