वर्ष की तीसरी तिमाही में निगम के खजाने में आये 100 करोड से अधिक

ग्वालियर।   

नगर निगम ग्वालियर द्वारा जलकर, सम्पत्तिकर एवं राजस्व कर वसूली में वर्ष की तीसरी तिमाही में 100 करोड रूपये से अधिक वसूली कर ली है। जिसमें सम्पत्तिकर एवं जलकर मंे गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष में 19 करोड 81 लाख रूपये अधिक वसूल किया है। नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव ने सभी वसूली प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करें। समय पर सभी के बिल लगें और सक्रियता से कार्य कर लक्ष्य की पूर्ति करें। इस वर्ष हमने 103 करोड 17 लाख की वसूली अभी तक कर ली है। सभी के प्रयास से हम लक्ष्य की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित वसूली करने क्षेत्र में जाएं और ज्यादा से ज्यादा अभियान चलाकर वसूली करें।

निगमायुक्त के निर्देशानुसार सम्पत्तिकर एवं जलकर अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम भी निकल कर आ रहे हैं, गत वर्ष में इस माह तक जितना सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूल किया था, उससे कहीं ज्यादा इस वर्ष सम्पत्तिकर एवं जलकर वसूल किया है। जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए जलकर का लक्ष्य 34 करोड 13 लाख रूपये रखा गया था परंतु वसूल 10 करोड 49 लाख रूपये हुआ था। लेकिन इस वर्ष 2024-25 के लिए जलकर का लक्ष्य 34 करोड 13 लाख रूपये रखा गया है। जिसके एवज में 12 करोड 95 लाख रूपये जलकर अभी तक वसूला जा सका है। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 करोड 46 लाख रूपये अधिक जलकर वसूला जा सका है।