ग्वालियर 8 जून। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग की महत्वपूर्ण बैठक थाटीपुर में संपन्न हुई। इस में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
श्री राजौरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के भाजपा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के पास अलग-अलग कार्य है।
उन्होंने कहा कि आप अपने विभागों के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रम और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। श्री राजौरिया ने सभी विभागों के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा भी की।
बैठक में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, आईटी विभाग के जिला संयोजक राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, सोशल मीडिया के जिला संयोजक अरविन्द रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारीद्वय निखिल विजयवर्गीय, यश शर्मा, हेमंत चौपड़ा, दारा सिहं सेंगर, सिद्धार्थ शर्मा, राघवेद्र शर्मा सहित जिला, मंडल व विधान सभा प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरा डोज और 22.87 करोड़ प्रिकॉशन डोज़) टीके लगाये जा चुके हैं पिछले चौबीस घंटों में 659 टीके लगाये गये […]
ग्वालियर। मध्यभारत शिक्षा समिति, ग्वालियर के स्थापना दिवस के उपलक्ष में शनिवार 30 नवंबर 2024 को सांय 04:30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में […]